शेयर मंथन में खोजें

जीएसएफसी (GSFC) का मुनाफा 23% बढ़ा

कारोबारी साल 2014-15 की दूसरी तिमाही में गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स (Gujarat State Fertilizers & Chemicals) के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 124 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 101 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 23% की बढ़ोतरी हुई है।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 4% बढ़ कर 1,482 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1,418 करोड़ रुपये रही थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12 बजे यह 5.96% के नुकसान के साथ 113.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!