शेयर मंथन में खोजें

बालासोर एलॉयज (Balasore Alloys) ने शुरू किया उत्पादन, शेयर में 1.63% की बढ़त

बालासोर एलॉयज ने उत्पादन शुरू कर दिया है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने अपने ओडिशा स्थित सुकिंदा इकाई का व्यावसायिक परिचालन शुरू कर दिया है। सुकिंदा इकाई उत्पादन की स्थापित क्षमता प्रतिवर्ष 15660 मीट्रिक टन है। बीएसई में बालासोर एलॉयज के शेयर आज हल्की बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 21.80 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 21.25 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 10.47 बजे कंपनी के शेयर 0.35 रुपये या 1.63% की मजबूती के साथ 21.80 रुपये पर चल रहा है। 29 दिसंबर 2015 को यह शेयर 25 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 29 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 14.45 रुपये है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख