शेयर मंथन में खोजें

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) वापस मंगा रही है दवा

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) अमेरिका में अपनी एक दवा की 5,400 शीशियाँ वापस मंगा रही है।

ये शीशियाँ एंटीहायपरटेंसिव ड्रग एटोनोलोल गोलियों की हैं, जिन्हें कंपनी इस दवा के विशेष विवरण के पूरे न होने के कारण वापस मंगा रही है। यूएसएफडीए ने कहा है कि यह कंपनी की स्वैच्छिक पहल है, जिसे कैडिला हेल्थकेयर अपनी अमेरिकी इकाई जायडस फार्मास्यूटिकल्स के जरिये अंजाम दे रही है।
बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर गुरुवार के 384.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 384.95 रुपये खुला है। करीब 11.10 बजे कंपनी का शेयर 5.85 रुपये या 1.52% की बढ़त के साथ 274.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख