शेयर मंथन में खोजें

पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन (Polyplex Corporation) ने इस कंपनी को खरीदा, शेयर 3.74% उछला

पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन के शेयर में शुक्रवार सुबह से ही तेजी का रुख है।

कंपनी ने बीएसई का सूचित किया है कि कंपनी ने अपनी स्टेप डाउन सहायक कंपनी पेनिनसुला बेवरेजेज ऐंड फ़ूड्स में संपूर्ण इक्विटी हिस्सेदारी को खरीद लिया है। कंपनी ने यह हिस्सेदारी अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पॉलिप्लेक्स एशिया पीटीई, सिंगापुर से की है। इस अधिग्रहण के साथ ही पेनिनसुला बेवरेजज कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गयी है। बीएसई में पॉलीप्लेक्स कॉर्पेरेशन के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 290 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 300 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 290 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.05 बजे कंपनी के शेयर 10.75 रुपये या 3.74% की मजबूती के साथ 298.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख