शेयर मंथन में खोजें

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने किेये भारत सरकार को शेयर आवंटित

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने बीएसई को जानकारी दी है कि बैंक ने भारत सरकार को शेयर जारी और आवंटित किये हैं।

बैंक ने प्रति 2 रुपये वाले 16,43,70,768 इक्विटी शेयरों को प्रति शेयर 126.49 रुपये के अधिमूल्य के साथ प्रति शेयर 128.49 रुपये पर आवंटित किया है। पंजाब नेशनल ने भारत सरकार को ये शेयर जारी कर के कुल 2,112 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर गुरुवार के 138.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 141.00 रुपये खुला है। करीब सवा 12 बजे बैंक का शेयर 3.15 रुपये या 2.27% की बढ़त के साथ 141.85 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 146.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 69.40 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख