शेयर मंथन में खोजें

आईओसी (IOC) ने इसलिए किया गेल (Gail) के साथ समझौता

इंडिया ऑयल कॉर्पेरेशन (आईओसी) ने गेल के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने यह समझौता आने वाले धामरा एलएनजी टर्मिनल में इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए किया है। समझौते के मुताबिक धामरा एलएनजी टर्मिनल एक तरफ आईओसी और गेल का तो दूसरी ओर अदाणी ग्रुप का सयुक्त उद्दयम होगा। इंडियन ऑयल और गेल धामरा एनएनजी टर्मिनल में 39% की हिस्सेदारी खरीदेगी। बाकी 50% हिस्सेदारी अदाणी ग्रुप के पास रहेगी। बीएसई में आईओसी के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 573 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 578.05 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 573 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.18 बजे कंपनी के शेयर 6.05 रुपये या 1.06% की मजबूती के साथ 577.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 सिंतबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख