शेयर मंथन में खोजें

यूपीएल (UPL) ने इस कंपनी में बेची अपनी हिस्सेदारी

यूपीएल ने अपनी विदेशी सहयोगी कंपनी में हिस्सेदारी को बेच दिया है।

कंपनी ने अपने सयुक्त उद्यम यूनाइटेंड फोसफोरस बांग्लाजेश में अपने 50% हिस्सेदारी को 3.80 लाख रुपये में यीपीएल कॉर्पोरेशन को बेच दिया है। वित्त वर्ष 2014-15 में यूनाइटेंड फोसफोरस बांग्लादेश का टर्नओवर 636 लाख रुपये का रहा था। बीएसई में यूपीएल के शेयर गुरुवार को बढ़त के साथ 695 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह सेयर 696.25 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 681 रुपये तक फिसला। पूर्वाहन करीब 11.30 बजे कंपनी के शेयर 4.35 रुपये या 0.64% की मजबूती के साथ 687.95 रुपये पर चल रहा है। 15 सितंबर 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 710.90 रुपये का रहा था। 29 फरवरी 2016 को यह शेयर 342 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख