शेयर मंथन में खोजें

एबीजी शिपयार्ड (ABG Shipyard) के शेयरधारकों ने नकारे बड़े प्रस्ताव

एबीजी शिपयार्ड (ABG Shipyard) के शेयरधारकों ने कंपनी द्वारा प्रस्तावित तीन बड़े प्रस्तावों को नकार दिया है।

इनमें 2,000 करोड़ रुपये की प्रतिभूति जारी करना, प्रमोटरों के 300 करोड़ रुपये के योगदान को इक्विटी में बदलना और कॉरपोरेट ऋण पुनर्गठन उधारदाताओं को इक्विटी शेयर जारी करना शामिल है। हालांकि शेयरधारकों के इस फैसले का कंपनी के शेयर पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा।
बीएसई में एबीजी शिपयार्ड का शेयर बुधवार के 30.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 30.15 रुपये पर खुला और 32.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार समाप्त होने पर कंपनी का शेयर 1.85 रुपये या 6.15% की बढ़त के साथ 31.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख