शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बीपीसीएल, टाटा पावर, टाटा पावर, बीएचईएल और एनएचपीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें बीपीसीएल, टाटा पावर, टाटा पावर, बीएचईएल और एनएचपीसी शामिल हैं।


बीपीसीएल : कंपनी ने मोजाम्बिक में अपने पहले गैस आउटपुट की योजना को 2 साल के लिए टाल दिया है।
डेन नेटवर्क्स : कंपनी 1.58 करोड़ शेयरों को तरजीही आधार पर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।
फिनोटेक्स केमिकल : कंपनी को एफसीएल लैंडमेयर में अपने निवेश को बेचने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।
टाटा पावर : कंपनी को अनिल सरदाना को दोबारा सीईओ और एमडी नियुक्त करने के लिए शेयरधारकों ने अपनी मंजूरी दे दी है।
एनएचपीसी : कंपनी को डिबेंचर जारी कर के 4,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपने शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।
अदाणी इंटरप्राइजेज : कंपनी ने अपनी ऑस्ट्रेलिया वाली परियोजना को 1600 करोड़ डॉलर से घटा कर 400 करोड़ डॉलर कर दिया है।
मोरपेन लेबोरेटरीज : कंपनी पीरामल में ओटीसी कारोबार बेचने के लिए बातचीत कर रही है।
रुद्राक्ष कैप-टेक : कंपनी एक हफ्ते के भीतर ऑनलाइन बिक्री सेवा शुरू करेगी।
बीएचईएल : बीएचईएल को पिछले 5 साल में सबसे अधिक ठेके मिले हैं।
स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स : कंपनी ने नागपुर में एक नया रेस्टोरेंट खोला है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख