शेयर मंथन में खोजें

वेलस्पन इंडिया (Welspun India) को मिला पेटेंट

वेलस्पन इंडिया को पेटेंट मिला है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को इंटरैक्टिव आर्टिकल और संवर्धित वास्तविकता प्रणाली के लिए पेटेंट मिल गया है। इस पेटेंट में डिजाइन मोटिफ के साथ टेक्सटाइल मेटिरियल और संवर्धित वास्तविकता सॉफ्टवेयर आवेदन को शामिल किया है। बीएसई में वेलस्पन इंडिया के शेयर शुक्रवार को 0.50 रुपये या 0.91% की मजबूती के साथ 55.45 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 56.90 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 54.70 रुपये तक फिसला। 30 अगस्त 2016 को यह शेयर 46.35 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 14 जून 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 119.90 रुपये का रहा था।

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख