शेयर मंथन में खोजें

ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) ने की सहायक कंपनी की स्थापना

ब्रिगेड इंटरप्राइजेज ने सहायक कंपनी की स्थापना की है।

कंपनी ने पूर्णस्वामित्व वाली सहायक कंपनी ब्रिगेड होटल वेंचर्स और अगास्ता क्लब नाम से दो कंपनियों की स्थापना की है। इन कंपनियों के माध्यम से कंपनी आतिथ्य व्यवसाय शुरू करेगी। बीएसई में ब्रिगेड इंटरप्राइजेज के शेयर शुक्रवार को 4.35 रुपये या 2.48% की मजबूती के साथ 179.65 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 188.95 रुपये कर ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 175.90 रुपये तक फिसला। 23 सितंबर 2016 यानी कल यह शेयर 188.95 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 13 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 123.50 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख