शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण से आयी पावर मैक प्रोजेक्ट्स (Power Mech Projects) के शेयर में तेजी

पावर मैक प्रोजेक्ट्स के शेयर में तेजी का रुख है।

कंपनी ने बीएसई का जानकारी दी है कि कंपनी को उत्तर प्रदेश में कोयला आधारित थर्मल पावर परियों में 1x660 मेगावाट निर्माण, परीक्षण और बॉयलर की कमीशनिंग और बॉयलर सहायक काम के लिए 107.27 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को दूसरा ठेका साउदी अरब में स्टीम पावर संयंत्र में पाइप स्थापित करने के लिए 38.19 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। बीएसई पावर मैक प्रोजेक्ट्स के शेयर आज सोमवार को शानदार बढ़त के साथ 505 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 513.30 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 500 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.10 बजे कंपनी के शेयर 8.80 रुपये या 1.79% की मजबूती के साथ 501 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख