शेयर मंथन में खोजें

मार्कसंस फार्मा (Marksans Pharma) को मिली इस दवा के लिए मंजूरी, शेयर 11.60% उछला

यूएसएफडीए से मंजूरी मिलने के बाद मार्कसंस फार्मा के शेयर जबरदस्त बढ़त देखने को मिल रही है।

कंपनी को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से लोराटाडाइन लिक्विड फिल्ड कैपसूल्स 10 एमजी के लिए मंजूरी मिल गयी है। लोराटाडाइन लिक्विड फिल्ड कैपसूल्स बेयर हेल्थकेयर एलएलसी के क्लेरिटीन लिक्वि जेल कैपसूसल्स के बाराबर है। इस दवा का उपयोग एलर्जी के इलाज के लिए किया जाएगा। बीएसई में मार्कसंस फार्मा के शेयर आज सोमवार को मामूली गिरावट के सात 47.60 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 53.85 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 47.45 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.25 बजे कंपनी के शेयर 5.55 रुपये या 11.60% की शानदार बढ़त के साथ 53.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख