शेयर मंथन में खोजें

तो यस बैंक (Yes Bank) ऐसे जुटायेगा 330 करोड़ रुपये

यस बैंक (Yes Bank) ने बीएसई को सूचना दी है कि बैंक 330 करोड़ रुपये जुटायेगा।

यस बैंक प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर एफएमओ, डच डेवलपमेंट बैंक को 7 वर्षीय ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉंड जारी करके 330 करोड़ रुपये की धन राशि जुटायेगा। एफएमओ के लिए यह पहला मौका है जब किसी भारतीय बैंक द्वारा जारी किये गये बॉंड में निवेश कर रहा है।
इस खबर से यस बैंक के शेयर भाव में आज बढ़त हुई है। बीएसई में यस बैंक का शेयर सोमवार के 1,236.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,240.10 रुपये पर खुला है। करीब 11.10 बजे कंपनी का शेयर 7.40 रुपये या 0.60% की बढ़त के साथ 1,243.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख