शेयर मंथन में खोजें

मुक्ता आर्ट्स (Mukta Arts) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

बीएसई में मुक्ता आर्ट्स के शेयर में आज सुबह से ही तेजी का रुख है।

कंपनी के शेयर आज 102.15 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँच्चा स्तर है। कंपनी के बारे में खबर है कि कंपनी अपने सिनेमा व्यापार को अपनी नयी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को बेचने की योजना बना रही है। कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 29 सितंबर को होगी जिसमें इस पर फैसला लिया जा सकता है। पूर्वाह्न करीब 11.22 बजे कंपनी के शेयर 17 रुपये या 19.96% उछाल के साथ 102.15 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 192.28 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रही है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख