शेयर मंथन में खोजें

ट्राइडेंट (Trident) को मिले 2 अवॉर्ड, शेयर चढ़ा

ट्राइडेंट (Trident) ने घोषणा की है कि कंपनी को 2 अवॉर्ड मिले हैं।

कंपनी को 2016 में जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए कंफेडेरेशन ऑफ इंडिया इंडस्ट्री द्वारा "विथइन द फेन्स'' श्रेणी में 2 अवॉर्ड मिले हैं। इनमें होम टेक्सटाईल डिविजन को "द विनर'' अवॉर्ड और पेपर ऐंड केमिकल डिविजन को "नोटवर्दी वाटर एफिशिएन्ट युनिट'' अवॉर्ड शामिल हैं।
बीएसई में ट्राइडेंट का शेयर बुधवार के 52.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 52.30 रुपये पर खुला और करीब 10.07 बजे 53.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 0.90 रुपये या 1.73% की कमजोरी के साथ 52.90 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 62.00 रुपये और निचला स्तर 37.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख