शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के शेयर में इस कारण से आयी तेजी

बीएसई में दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा के शेयर में बुधवार सुबह से ही तेजी का रुख है।

खबरों के मुताबकि कंपनी को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से तीन दवाओं के लिए मंजूरी मिल गयी है। रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद स्थित कंपनी को यूएसएफडीए से लीवोनॉरजेलइथनाइल ईस्ट्रडियोल ओरल और नोरिथिनड्रोन टैबलेट के लिए मंजूरी मिली है। इसके अलावा कंपनी को जोमेटा दवा की भी मंजूरी मिल गयी है। बीएसई में अरबिंदो फार्मा के शेयर आज बुधवार को अच्छी बढ़त के साथ 869 रुपये पर खुले। करोबार के दौरान यह शेयर 882.75 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 869 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.24 बजे कंपनी के शेयर 15 रुपये या 1.75% की मजबूती के साथ 873,45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख