शेयर मंथन में खोजें

एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की तिमाही बिक्री बढ़ी

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की बिक्री में 12.65% की बढ़त हुई है।

कंपनी ने 2015 की जुलाई-सितंबर की तिमाही में 3,042 वाहनों की बिक्री की थी, जबकि चालू वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 3,427 वाहन बेचें। हालांकि सितंबर 2015 के मुकाबले सितंबर 2016 में कंपनी की बिक्री 1,032 वाहनों से 5.3% घट कर 977 वाहन रह गयी।
कल एसएमएल इसुजु के शेयर में बढ़त का रुख देखने को मिला। शुक्रवार को बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर 46.95 रुपये या 3.84 की बढ़त के साथ 1,268.90 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,454.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 645.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 01 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख