शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण से हुयी महिंद्रा (Mahindra) की बिक्री में बढ़ोतरी

देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की बिक्री में बढ़ोतरी हुयी है।

कंपनी ने सितंबर में 46,130 वाहनों की बिक्री की है जो पिछले साल के मुकाबले 8% ज्यादा है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 42,848 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी की घरेलू बिक्री भी बढ़ कर 7% बढ़ कर 42,545 वाहन हो गयी है। कंपनी ने सितंबर 2015 में 39,693 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी का निर्यात भी 14% बढ़ कर 3,585 हो गया है। कंपनी ने पिछले 6 महीनों में 6% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी अच्छे मॉनसून और नये वाहनों को लॉचं करने के कारण आयी है। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर शुक्रवार को 41.70 रुपये या 3.06% की मजबूती के साथ 1,405.95 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,416.65 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,350.20 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख