शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को मिला 430 करोड़ रुपये का हाइड्रो पावर ठेका, शेयर में 1.56% की बढ़त

बीएचईएल को 430 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को ओडिशा हाइड्रो पावर कॉर्प के बालिमेला एचईपी 6x60 मेगावाट और एनएचपीसी के बैरासुयूल 3x60 मेकावाट हाइड्रो पावर संयंत्र के नवीकरण और आधुनिकीकरण (आरऐंडएम) के लिए यह ठेका मिला है। बीएसई में बीएचईएल के शेयर आज सोमवार को 136 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 137.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 135.30 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2.08 बजे कंपनी के शेयर 2.10 रुपये या 1.56% की मजबूती के साथ 136.75 रुपये पर चल रहा है। 29 फरवरी 2016 को यह शेयर 90.40 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 27 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 219.70 रुपये का रहा था (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख