शेयर मंथन में खोजें

सूर्या मार्केटिंग (Surya Marketing) ने किये 5,50,000 शेयर आवंटित

सूर्या मार्केटिंग (Surya Marketing) ने 5,50,000 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 30 सितंबर को हुई अपनी बैठक में 1 रुपये प्रति वाले इन शेयरों को मेसर्स नेक्स्ट ऑर्बिट वेंचर फंड को 40 रुपये प्रति शेयर की दर से आवंटित करने का निर्णय लिया।
बीएसई में सूर्या मार्केटिंग का शेयर शुक्रवार के 7.04 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली कमजोरी के साथ 6.69 रुपये पर खुला। गिरावट के साथ शुरुआत के बाद कंपनी का शेयर अभी तक लाल निशान पर अपने शुरुआती स्तर पर ही है। करीब 2.30 बजे भी यह 0.35 रुपये या 4.97% की कमजोरी के साथ 6.69 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख