शेयर मंथन में खोजें

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स (Premier Explosives) को मिला 27.79 करोड़ रुपये का ठेका

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स को 27.79 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका भारत डायनामिक्स से बूस्टर अनाज की आपूर्ति करने के लिए मिला है। बीएसई में प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स के शेयर आज बुधवार को 345.90 रुपये पर खुले। सत्र के मध्य तक यह शेयर 368.85 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 340 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.23 बजे कंपनी के शेयर 10 रुपये या 2.92% की मजबूती के साथ 353 रुपये पर चल रहा है। 7 जनवरी 2016 को यह शेयर 519 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 29 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 290 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख