शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) ने किया अदाणी ट्रांसमिशन के साथ समझौता

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) ने अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने अपनी संपूर्ण ट्रांसमिशन संपत्ती की बिक्री के लिए अदाणी ट्रांसमिशन के साथ बाध्यकारी करार किया है। कंपनी के पास महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में स्थित वेस्टर्न रीजन सिस्टम स्ट्रेंथेनिंग स्कीम (डब्ल्यूआरएसएसएस) बी ऐंड सी प्रोजेक्ट्स का स्वामित्व है, जो कि देश की प्रथम 100% निजी क्षेत्र की ट्रांसमिशन परियोजना है। बिक्री से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग कंपनी अपने ऋण का भुगतान करने के लिए करेगी।
बीएसई में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर मंगलवार के 589.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 592.00 रुपये पर खुला और 606.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है। करीब 2.50 बजे यह 6.25 रुपये या 1.06% की बढ़त के साथ 596.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख