शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण से छुआ टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर ने 52 हफ्तों का शिखर

बीएसई में शुक्रवार सुबह से ही टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

टाटा मोटर्स की इकाई जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की वैश्विक बिक्री सितंबर में 28% बढ़ी है, जिससे बाजार में टाटा मोटर्स के शेयर में अच्छा-खासा उत्साह नजर आया। जेएलआर (JLR) की बिक्री में आयी तेजी में लैंड रोवर ने अहम भूमिका निभायी, जिसकी वैश्विक बिक्री सितंबर में 17% बढ़ कर 43,407 इकाई हो गयी है। जेएलआर की रिटेल बि्क्री में साल दर साल हर क्षेत्र से अच्छा विकास हुआ है। बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर पिछले बंद भाव 551.25 रुपये की तुलना में आज 554 रुपये पर खुला और 563 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर भी है। पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे कंपनी के शेयर 7.85 रुपये या 1.42 % की मजबूती के साथ 559.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख