शेयर मंथन में खोजें

बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) शुरू करेगी नया सीरियल

बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) कलर्स चैनल पर लोकप्रिय नागिन सीरियल की अगली कड़ी शुरू करेगी।

इस सीरियल को नागिन-2 नाम से शुरू किया जा रहा है। यह सीरियल 8 अक्टूबर, 2016 से शनिवार और रविवार रात 8 बजे से 9 बजे तक प्रसारित होगी। नये सीरियल के बारे में बालाजी टेलीफिलम्स की संयुक्त प्रबंध निदेशक एकता कपूर ने कहा कि नागिन-2 सीजन प्रारूप में प्रसारित किया जाने वाला पहले भारतीय काल्पनिक कार्यक्रम है।
बीएसई में बालाजी टेलीफिल्म्स का शेयर गुरुवार के 93.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 95.15 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद यह 96.55 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 94.60 रुपये के निचले स्तर फिसला है। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 1.50 रुपये या 1.60% की बढ़त के साथ 95.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख