शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला ठेका, शेयर में बढ़त

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) ने बताया है कि कंपनी को निर्यात ठेका मिला है।

स्टील स्ट्रिप्स को यह ठेका ईयू ट्रेलर मार्केट के लिए कारावान स्टील व्हील्स की आपूर्ति करने के लिए मिला है। इस ठेके के तहत कंपनी को छह माह में लगभग 1,15,000 व्हील की आपूर्ति करनी है, जिन्हें नवंबर 2016 से कंपनी अपनी चेन्नई में स्थित इकाई से भेजेगी।
बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर गुरुवार के 679.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 687.10 रुपये पर खुला और 705.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.50 बजे कंपनी का शेयर 14.75 रुपये या 2.17% की बढ़त के साथ 694.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख