शेयर मंथन में खोजें

शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने एयरपोर्ट पर शुरू किया नया स्टोर, शेयर मजबूत

शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने एक नया शोपर्स स्टॉप स्टोर खोला है।

कंपनी ने अपने नये स्टोर की शुरुआत टी1, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नयी दिल्ली में की है। इस नये स्टोर की शुरुआत के साथ ही कंपनी के कुल शोपर्स स्टॉप स्टोर की संख्या 83 हो गयी है, जिसमें 6 एयरपोर्ट स्टोर भी शामिल हैं। इस खबर से कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में शॉपर्स स्टॉप का शेयर गुरुवार के 366.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 371.35 रुपये पर खुला और 373.95 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी आज इसका निचला स्तर 367.50 रुपये रहा है। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 7.60 रुपये या 2.07% की बढ़त के साथ 373.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख