शेयर मंथन में खोजें

ग्रैनुल्स इंडिया (Granules India) इबूप्रोफेन दवा के लिए मंजूरी

ग्रैनुल्स इंडिया को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को  इबूप्रोफेन टेबलेट्स यूएसपी के लिए अंतिम मंजूरी मिल गयी है। इबूप्रोफेन टेबलेट्स जॉनसन ऐंड जॉनसन कंज्यूमर के सूचीबद्ध दवा मॉटरिन आईबी टेबलेट्स 200 एमजी के बराबर है। इबूफ्रोफेन टेबलेट्स बाजार में 200 एमजी में उपलब्ध होगी। बीएसई में ग्रैनुल्स इंडिया के शेयर आज गुरुवार को 121 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 122 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 117.90 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.41 बजे कंपनी के शेयर 2.05 रुपये या 1.70% की कमजोरी के साथ 118.20 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 2,611.37 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख