शेयर मंथन में खोजें

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) इस शहर में खोला अपना नया शोरुम

पीसी ज्वेलर ने नये शोरुम की शुरुआत की है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी ने गाजियाबाद (यु.पी.) में अपने नये शोरुम की शुरुआत की है। इस शोरुम के खुलने के साथ ही कंपनी के कुल शोरुम की संख्या 67 हो गई है। बीएसई में पीसी ज्वैलर के शेयर आज गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ 521 रुपये पर खुले। लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिली। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 522 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 489.15 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2 बजे कंपनी के शेयर 21.55 रुपये या 4.14% की गिरावट के साथ 498.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख