शेयर मंथन में खोजें

आईनॉक्स विंड (Inox Wind) को मिला 40 मेगावाट का ठेका

आईनॉक्स विंड को 40 मेगावाट का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका मलपानी ग्रुप से गुजरात में 20 मेगावाट की दो पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए मिला है। दोनों ठेकों को टर्नकी आधार पर कार्यान्वित किया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं को मार्च 2017 में शुरू होने की संभावना है। बीएसई में आयनॉक्स विंड के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 227 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 227 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 215.10 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.09 बजे कंपनी के शेयर 9 रुपये या 4% की कमजोरी के साथ 216 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख