शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) को मिला ठेका, शेयर मजबूत

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) ने कहा है कि कंपनी को वीसीसीएल के साथ साझे उद्यम में ठेका मिला है।

दोनों कंपनियों को मणिपुर राज्य में तुपुल और इम्फाल के बीच सुरक्षा टनल के निर्माण के लिए नोर्थइस्ट फ्रंटियर रेलवे से 368 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस ठेके की समयावधि 4 वर्ष है।
बीएसई में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन का शेयर गुरुवार के 33.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 33.90 रुपये पर खुला। बढ़त के साथ कारोबार करते हुए करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयर में एक उछाल आयी, जिससे यह 35.75 रुपये के उच्च स्तर पर पहुँच गया। करीब 12.45 बजे कंपनी का शेयर 1.55 रुपये या 4.59% की बढ़त के साथ 35.35 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन के शेयर का उच्च स्तर 41.90 रुपये और निचला स्तर 16.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख