शेयर मंथन में खोजें

डीएलएफ (DLF) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित

डीएलएफ (DLF) ने बीएसई को इक्विटी शेयरों के आवंटन की सूचना दी है।

कंपनी ने गुरुवार को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 2 रुपये मूल कीमत के 26,662 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। इसके बाद कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में डीएलएफ का शेयर गुरुवार को 147.60 रुपये पर बंद होकर आज इसी स्तर पर खुला है। लाल रेखा के आस-पास कारोबार करते रहने के बाद करीब 11.20 बजे इसने ऊपर की ओर उठना शुरू किया, तब से बढ़त के साथ कारोबार करते हुए करीब 1.05 बजे कंपनी का शेयर 2.65 रुपये या 1.80% की बढ़त के साथ 150.25 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में डीएलएफ के शेयर का उच्च स्तर 169.60 रुपये और निचला स्तर 72.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख