शेयर मंथन में खोजें

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) ने ऐसे जुटाये 50 करोड़ रुपये

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज ने 50 करोड़ रुपये जुटाये है।

कंपनी ने 50 करोड़ रुपये वाणिज्यिक पत्रों को जारी कर यह राशि जुटायी है। इन पत्रों की परिपक्वता तिथि 20 दिसंबर 2016 है। इक्रा ने वाणिज्यिक पत्र को आईएनडी ए1+ रेटिंग दी है। बीएसई में जुबिलेंट लाइप साइंसेज के शेयर शुक्रवार को 647 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 654 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 640 रुपये तक फिसला। अंत में कंपनी के शेयर 4 रुपये या 0.62% की मजबूती के साथ 647.05 रुपये पर बंद हुआ। 3 अक्टूबर 2016 को यह शेयर 676.10 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 20 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 272.50 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख