शेयर मंथन में खोजें

डीसीबी बैंक (DCB Bank) का मुनाफा 30% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर के दौरान डीसीबी बैंक का मुनाफा 30% बढ़ कर 48 करोड़ रुपये हो गया है।

जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में बैंक को 37 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बैंक की ऑपरेटिंग लाभ 32% बढ़ कर 74 करोड़ रुपये हो गया है जो पिछले साल 56 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान बैंक की कुल आय 464.87 करोड़ रुपये से 22.16% बढ़ कर 567.89 करोड़ रुपये हो गयी है। बैंक का सकल एनपीए 1.99% से घट कर 1.75% हो गया है। सालाना आधार पर बैंक का शुद्ध एनपीए 1.16% से घट कर 0.84% हो गया है। बीएसई में डीसीबी बैंक के शेयर शुक्रवार को 1.35 रुपये या 1.09% की गिरावट के साथ 122 रुपये पर बंद हुआ। इसका दिन का उच्च स्तर 128 रुपये का जबकि दिन का निचला स्तर 120.65 रुपये का रहा। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख