शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ऐसे जुटायेगी 1,000 करोड़ रुपये

बैंक ऑफ बड़ौदा 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

बैंक प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 1000 करोड़ रुपये के ग्रीन शू विकल्प के साथ बेसिल III कंप्लाएंट एटी-1 बॉड जारी कर यह राशि जुटायेगी। बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर शुक्रवार 154.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को 155.80 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.38 बजे बैंक के शेयर 0.60 रुपये या 0.39% की मजबूती के साथ 154.75 रुपये पर चल रहा है। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 109.45 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 30 नवंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 182.45 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख