शेयर मंथन में खोजें

एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) का तिमाही लाभ 105.94% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) के लाभ में 105.94% की बढ़त हुई है।

इसके कंपनी की आमदनी में 3.27% की मामूली बढ़त हुई है। एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज का लाभ 28.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 58.9 करोड़ रुपये और आमदनी 671 करोड़ रुपये से बढ़ कर 693 करो़ड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज के शेयर का रुख आज नीचे की ओर है। कंपनी के शेयर ने शुक्रवार के 439.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 450 रुपये पर शुरुआत की है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 632.00 रुपये और निचला स्तर 388.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख