शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण से आयी ग्रैन्यूल्स इंडिया (Granules India) के शेयर में तेजी

बीएसई में ग्रैन्युल्स इंडिया के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी के बारे में खबर है कि अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन ने तेलंगाना स्थित कंपनी के गागिल्लापुर उत्पादन इकाई का निरीक्षण पूरा कर लिया है। कंपनी को इस दौरान कोई टिप्पणयाँ नहीं मिली है। जिसका असर कंपनी के शेयर पर आज सुबह से ही देखने को मिल रहा है। बीएसई में ग्रैन्युल्स इंडिया के शेयर शुक्रवार 120 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को बढ़त के साथ 123.35 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 125.60 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 122.05 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 9.50 बजे कंपनी के शेयर 5.35 रुपये या 4.46% की मजबूती के साथ 125.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख