शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) ने निलंबित किया खनन कार्य

खबरों के अनुसार वेदांत (Vedanta) ने अपने खनन कार्य को निलंबित कर दिया है।

कंपनी ने गुरुवार से गोवा में बिचोलिम लौह अयस्क खान में कार्य रोक दिया है, जिसका कारण श्रमिक अशांति है।
इस नकारात्मक खबर के बावजूद बीएसई में वेदांत के शेयर में आज बढ़त का रुख दिख रहा है। कंपनी के शेयर ने शुक्रवार के 195.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 194.45 रुपये पर शुरुआत की है, मगर यह लगातार ऊपर चढ़ रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 201.60 रुपये और निचला स्तर 58.10 रुपये रहा है। लगभग 11.20 बजे वेदांत के शेयर में 1.30 रुपये या 0.66% की मजबूती के साथ 196.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख