शेयर मंथन में खोजें

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) ने इस कंपनी में खरीदी 51% की हिस्सेदारी

बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर में सोमवार सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने फोर्टिस हॉस्पोटल में 51% की हिस्सेदारी खरीदी है। इसके अलावा कंपनी ने एकॉर्ट हार्ट इंस्टिट्यूट और रिसर्च सेंटर द्वारा जारी किये गये अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय तरजीही शेयरों को भी खरीदा है। बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 178 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 188.25 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 176.50 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.26 बजे कंपनी के शेयर 11.35 रुपये या 6.72% की मजबूती के साथ 181.80 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 7892.47 करोड़ रुपये रहा था। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख