शेयर मंथन में खोजें

महाराष्ट्र स्कूटर्स (Maharashtra Scooters) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

बीएसई में महाराष्ट्र स्कूटर्स के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

आज यह शेयर शानदार बढ़त के साथ 1,899.85 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 2,168.55 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है जबकि नीचे की ओर यह 1,865 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे कंपनी के शेयर 295 रुपये या 15.84% की उछाल के साथ 2,157.90 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 2129.29 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख