शेयर मंथन में खोजें

दिव्यशक्ति ग्रेनाइट (Divyashakti Granites) का लाभ 35.94% घटा, शेयर फिसला

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद से दिव्यशक्ति ग्रेनाइट के शेयर में गिरावट है।

कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में 35.94% की गिरावट आयी है और यह 2.21 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल 3.45 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 19.95 करोड़ रुपये से 49.97% बढ़ कर 29.92 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 14.91 करोड़ रुपये से 75.31% बढ़ कर 26.14 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में दिव्यशक्ति ग्रेनाइट के शेयर आज सोमवार को गिरावट के साथ 147 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 151 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 141.55 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 1.20 बजे कंपनी के शेयर 4 रुपये या 2.68% की कमजोरी के साथ 145 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख