शेयर मंथन में खोजें

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultrarech Cement) का मुनाफा 31.5% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 31.5% बढ़ा है।

कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 601 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जो पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में 457.41 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि कंपनी की कुल आय 2.2% घट कर 6195.7 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 6,338.2 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के राजस्व और उच्च कर खर्चों गिरावट के बावजूद अन्य आय और ऑपरेशनल प्रदर्शन के कारण कंपनी के लाभ में वृद्धि हुई है। कंपनी का ऑपरेटिंग लाभ सालाना आधार पर 17.6% बढ़ तक 1,154.9 करोड़ रुपये हो गया है और मार्जिन को जुलाई-सितंबर में 18.6% करने के लिए 310 आधार अंक का विस्तार किया गया है। कंपनी की अन्य आय तिमाही के दौरान 29% बढ़ कर 172.5 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर आज सोमवार को सपाट 4,038.40 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान शेयर ने 4,069.55 रुपये का उच्च स्तर छुआ। दोपहर करीब 2.05 बजे कंपनी के शेयर 55 रुपये या 1.36% की कमजोरी के साथ 3,983.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख