शेयर मंथन में खोजें

इडेलवाइज फाइनेंशियल (Edelweiss Financial) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत प्रति शेयर एक रुपये मूल कीमत के 5,20,150 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। बीएसई में इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विेसेज के शेयर आज सोमवार को 116.35 पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 121.60 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 115.70 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.45 बजे कंपनी के शेयर 0.30 रुपये या 0.26% की मजबूती के साथ 116.60 रुपये पर चल रहा है। 3 अक्टूबर 2016 को यह शेयर 126 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 12 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 44.40 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख