शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों से डीएचएफएल (DHFL) ने छुआ 52 हफ्तों का उच्च स्तर

डीएचएफएल (DHFL) को वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में 232.61 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 180.37 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 1,810.73 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,166.65 करो़ड़ रुपये हो गयी। इस प्रकार कंपनी के लाभ में 28.96% और कुल आमदनी में 19.65% की बढ़त हुई है।
बीएसई में डीएचएफएल का शेयर शुक्रवार के 301.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 304.50 रुपये पर खुला और 309.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो इसका पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर भी है। अधिकतर समय बढ़त के साथ कारोबार करते हुए लगभग 3 बजे डीएचएफएल के शेयर में 3.20 रुपये या 1.06% की बढ़त के साथ 304.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख