शेयर मंथन में खोजें

सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के निदेशक मंडल ने लिया बड़ा फैसला

आज सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में कंपनी के मेट्टामपल्ली संयंत्र स्थित 15 मेगावाट क्षमता के कोयला आधारित कैप्टिव पॉवर प्लान्ट की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए विशाखापट्टनम के अनाकापल्ली में बय्यावरम स्थित कंपनी की ग्राइंडिंग इकाई की क्षमता को प्रति वर्ष 3 लाख मेट्रिक टन से बढ़ाकर प्रति वर्ष 15 लाख मेट्रिक टन करने के साथ ही इस परियोजना की शुरूआत के लिए प्रतिभूति जारी करके धन राशि जुटाने की भी मंजूरी दी गई।
बीएसई में सागर सीमेंट्स का शेयर मंगलवार के 785.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 789.00 रुपये पर खुला और 805.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.50 बजे यह 6.05 रुपये या 0.77% की बढ़त के साथ 791.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख