शेयर मंथन में खोजें

मैंगलोर केमिकल्स (Mangalore Chemicals) को हुआ 15.35 करोड़ रुपये का लाभ, शेयर 19.98% उछला

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद मैंगलोर केमिकल्स ऐंड फर्टिलाइजर्स के शेयर में जबरदस्त बढ़त है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में 15.35 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में 19.43 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 898.29 करोड़ रुपये से 5.54% घट कर 848.44 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी का कुल खर्च भी 906.29 करोड़ रुपये से 12.14% घट कर 796.22 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में मैंगलोर केमिकल्स ऐंड फर्टिलाइजर्स के सेयर आज बुधवार को 53.95 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 63.35 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है, जबकि नीचे की ओर यह 52.15 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2.57 बजे कंपनी के शेयर 10.55 रुपये या 19.98% उछल कर 63.35 रुपये पर आ गया है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख