शेयर मंथन में खोजें

जी लर्न (Zee Learn) का तिमाही शुद्ध मुनाफा रहा 7.59 करोड़ रुपये

जी लर्न (Zee Learn) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7.59 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसके मुकाबले कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 के समान समय के दौरान 1.07 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। लाभ के साथ ही कंपनी आमदनी भी 30.69 करोड़ रुपये से बढ़ कर 33.55 करोड़ रुपये हो गयी। इस तरह सालाना आधार पर जी लर्न  के तिमाही लाभ में 609.34% और आमदनी में 9.31% की बढ़त हुई है।
बीएसई में जी लर्न का शेयर गुरुवार के 37.45 रुपये के बंद स्तर के मामूली मुकाबले बढ़त के साथ 37.55 रुपये पर खुला है। लाल रेखा से मिल कर कारोबार करते रहने के बाद करीब 1 बजे इसमें एक जोरदार उछाल आयी। करीब 3.15 बजे यह 1.91 रुपये या 3.07% की मजबूती के साथ 38.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख