शेयर मंथन में खोजें

एसीसी (ACC) के शुद्ध लाभ में 28.91% की गिरावट

एसीसी को वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में 81.9 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

कंपनी का लाभ पिछले साल के 115.21 करोड़ रुपये के मुकाबले 28.91% घटा है। इस दौरान कंपनी की आय भी 2808.29 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.27% घट कर 2547.78 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च 2636.90 करोड़ रुपये से 9.03% घट कर 2398.76 करोड़ रुपये हो गया है। हालाँकि सलाना आधार पर कंपनी की अन्य आय 17.95 करोड़ रुपये के मुकाबले 43.56% बढ़ कर 25.77 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में एसीसी के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 1,618.75 रुपये पर खुला। तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिली। फिलहाल करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयर 54.05 रुपये या 3.35% की कमजोरी के साथ 1,558.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख