शेयर मंथन में खोजें

एक्जो नोबेल इंडिया (Akzo Nobel India) का शुद्ध लाभ 18% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में एक्जो नोबेल इंडिया का शुद्ध लाभ 18% बढ़ कर 42 करोड़ रुपये हो गया है।

जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 35.11 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस तिमाही में कंपनी की बिक्री और परिचालन से प्राप्त कुल आय 711.29 करोड़ रुपये के मुकाबले 7% बढ़ कर 760.69 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का ऑपरेटिंग लाभ 28% बढ़ कर 56 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल की समान अवधि में 44 करोड़ रुपये रहा था। बीएसई में एक्जो नोबेल इंडिया के शेयर शुक्रवार को 30.30 रुपये या 1.82% की मजबूती के सथ 1,693.55 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 1,704 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,670.05 रुपये तक फिसला। 31 अगस्त 2016 को यह शेयर 1,740 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 12 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 1,204 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख