शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा (Mahindra) ने बाजार में पेश किया नया वाहन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने अपने इलैक्ट्रॉनिक वाहनों की श्रेणी का विस्तार करते हुये नये वाहन को बाजार में उतारा है।

कंपनी ने अपनी नयी इलैक्ट्रिक सिटी स्मॉर्ट कार ई20 प्लस को लॉच किया है। इस कार की कीमत दिल्ली के शोरुम में 5.46 लाख रुपये से 8.46 लाख रुपये तक है। फिलहाल कंपनी ई-वाहन श्रेणी में और विस्तार करने की योजना पर कार्य कर रही है। कंपनी ने बाजार में ई20 प्लस के शुरुआती संस्करण पी2 की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन इसके पी4, पी6 और पी8 संस्करण की कीमत 5.46 लाख रुपये से 8.46 लाख रुपये के बीच है। यह वाहन एक बार चार्ज करने पर 140 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है और 85 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार को पा सकता है। कंपनी ने ई-तकनीक पर 800 करोड़ रुपये का निवेश किया है। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर शुक्रवार को 0.50 रुपये या 0.04% की मजबूती के साथ 1,327 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,329.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,321 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख